फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: कपड़ा बेचने के बहाने आए, महिला को बेहोश कर ले गए 20 तोला ज्वेलरी कानों से बालियां भी निकालीं, पुलिस ने केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू की

Fri, 20 Dec 2024 05:59 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिंजौर।
रायतन क्षेत्र पिंजौर के गांव जोधपुर में फेरी लगाकर कपड़ा बेचने वाले महिला के कानों में से बाली सहित घर में रखी 20 तोला ज्वेलरी लूट ले गए। शिकायतकर्ता लेखराम निवासी गांव जोधपुर ने बताया कि उसकी सेक्टर 2 पंचकूला में बाइक, स्कूटर रिपेयर की दुकान है। वह बेटे सहित दुकान पर चला गया और उसका दूसरा बेटा अपने काम पर चला गया। घर पर उसकी पत्नी बबली सहित पुत्रवधू ही थी। उसकी पुत्रवधू रीना ने वीरवार दोपहर फोन कर बताया कि मां बबली बेहोश हो गई हैं। शिकायतकर्ता ने बताया कि घर पहुंचने पर पता चला कि वीरवार दोपहर करीब दो बजे दो लोग पैदल कपड़े बेचने के लिए उसकी पत्नी बबली के पास पहुंचे। जब पत्नी ने कपड़े खरीदने से मना किया तो उन्होंने पत्नी को कुछ सुंघाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद वे उसकी पत्नी के कानों से बालियां निकाल लीं। वारदात के वक्त पुत्रवधू काम से घर से बाहर गई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि जब उन्होंने घर चेक किया तो पता चला कि घर में रखे तीन सोने के हार सहित तीन सोने की अंगूठियां गायब थीं। दोनों बदमाश उसके घर से करीब 20 तोला सोना लूटकर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें