फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैब चालक ने लड़की व उसके पिता को जान से मारने की दी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। कैब चालक ने लड़की और उसके पिता को जान से मारने की धमकी दी है। पिता की शिकायत पर पुलिस ने सेक्टर-5 थाने में मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, जीरकपुर निवासी व्यक्ति ने शिकायत में बताया कि उनकी बेटी 13 अक्टूबर को सेक्टर-11 स्थित उनके भाई के घर गई थी।
विज्ञापन

वापसी के समय उनकी बेटी ने इन ड्राइवर एप से राइड बुक की। काफी देर तक इंतजार करने के बाद कैब चालक नहीं आया तो शिकायतकर्ता ने उनकी बेटी को घर लाने के लिए अपनी गाड़ी भेज दी और वापस भी आ गए। 13 अक्टूबर को ही देर रात करीब 12 बजे उसी कैब चालक ने शिकायतकर्ता की बेटी के मोबाइल नंबर पर फोन किया और गाली गलौच करने लगा। साथ ही उन्हें जान से मारने की भी धमकी दी। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें