फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब उपचुनाव: आप ने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट की जारी, केजरीवाल, भगवंत मान, सिसोदिया, आतिशी शामिल

Thu, 24 Oct 2024 11:40 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

आम आदमी पार्टी ने पंजाब के चार विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान समेत 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है।
विज्ञापन
भगवंत मान - फोटो : X @BhagwantMann
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी ने पंजाब के चार विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान समेत 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। लिस्ट में केजरीवाल और मान के अलावा मनीष सिसोदिया, दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी, पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह, डाॅ. संदीप पाठक, राघव चड्ढा, एनडी गुप्ता, हरभजन सिंह के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन


लिस्ट में दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय, सौरभ भारद्वाज, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन, मुकेश अहलावत का नाम भी है। दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन और आप नेता पंकज गुप्ता को भी स्टार प्रचारकों में शामिल किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा, अमन अरोड़ा, हरजोत बैंस, हरभजन सिंह ईटीओ, लाल चंद कटारूचक्क, बलजीत कौर, डाॅ. बलबीर सिंह, लालजीत सिंह भुल्लर, कुलदीप सिंह धालीवाल, गुरमीत सिंह खुड्डियां, बरिंदर गोयल, तरुणप्रीत सिंह सौंद, मोहिंदर भगत, डॉ. रवजोत, हरदीप मुंडिया को भी स्टार प्रचारक बनाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें