फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: कालका से आठ गांवों के लिए बस सेवा रही ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
कालका। बस स्टैंड कालका पर भी यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा है। लोग अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए बसों का इंतजार करते नजर आए। इस दौरान आठ गांवों का रूट भी प्रभावित हुआ। मल्लाह, बाड़गोदाम, मोरनी, डखरोग, गवाही, खोलमोला, प्रेमपुरा, करणपुर की ओर जाने वाली बस सेवा बंद रही। कालका बस स्टैंड पर खड़े जीतराम ने बताया कि उनको बस स्टैंड पर खड़े करीब एक घंटा हो गया है। उन्हें मल्लाह साइड जाना है लेकिन बस नहीं आ रही है। सब डिपो कालका में करीब 46 बसें हैं, जिनमें से करीब 6 बसें चलने की हालत में नहीं है। वह बस स्टैंड के बेड़े में ही खड़ी रहती हैं। ऐसे में 26 बसें रैली के लिए लगने के बाद करीब 14 बसें ऑन रूट थीं। रोज के दिनों में कालका से दिल्ली के लिए करीब आठ से नौ बसों की सर्विस है लेकिन सोमवार को 3 एसी बसें ही दिल्ली के रूट पर रवाना हुईं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें