फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: बसों का संचालन दिल्ली तक नहीं हुआ बहाल, यात्री हो रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। किसान आंदोलन के कारण बसों का संचालन दिल्ली तक बहाल नहीं होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ट्रेनों में लगातार वेटिंग और भीड़ बढ़ने के बाद भी यात्री सफर करने को मजबूर हैं। सेक्टर-5 पंचकूला बस स्टैंड की बस पानीपत से वापस आ रही है। इस कारण पंचकूला सहित आसपास के लोग परेशान हैं। सेक्टर-5 पंचकूला बस स्टैंड से सोमवार को भी दिल्ली रूट पर जाने वाली 15 बसें पानीपत से लौट आईं। वहीं, बाकी बसों का संचालन रूट से घूमकर होने के कारण दो घंटे का अतिरिक्त सफर करना पड़ रहा है। वहीं, शहर से चलने वाली शताब्दी, सुपरफास्ट एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेन में भीड़ बढ़ गई है। चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से चलने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस, चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस, नेताजी एक्सप्रेस, शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेनों में वेटिंग बढ़ गई हैं। अंबाला मंडल के डीआरएम मंदीप सिंह भाटिया ने बताया कि बसों का संचालन कम होने से ट्रेनों में भीड़ अधिक हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें