पंचकूला। माता भीमेश्वरी देवी बेरी वाली सेवा ट्रस्ट (रजि.), पंचकूला की ओर से नववर्ष के अवसर पर एक जनवरी को बेरी धाम के लिए बस यात्रा रवाना की गई। इस धार्मिक यात्रा का आयोजन ट्रस्ट के महासचिव सुधीर गुप्ता और सचिव आनंद जिंदल की अध्यक्षता में किया गया। ट्रस्ट के चेयरमैन सतप्रकाश अग्रवाल, प्रधान मुकेश बंसल, महासचिव सुधीर गुप्ता और वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश गुप्ता ने बताया कि ट्रस्ट की ओर से हर छठे महीने चैत्र नवरात्रि और अश्विन नवरात्रि में कुलदेवी मां बेरी वाली की भव्य और विशाल चौकी का आयोजन किया जाता है। ट्रस्ट द्वारा सभी श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसाद की व्यवस्था भी की जाती है। इस यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए भोजन, प्रसाद और विश्राम की संपूर्ण व्यवस्था ट्रस्ट द्वारा निशुल्क की जाती है, जिससे श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के माता के दर्शन कर सकें।