माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। इंडस्टि्रयल एरिया फेज-2 स्थित दुकान से कॉपर के तार के बंडल चोरी हो गए। पुलिस ने संजय गर्ग निवासी सेक्टर-21 की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को शिकायत में संजय गर्ग ने बताया कि उनकी बिजली के सामान की दुकान कैलाश इंटरप्राइजेज के नाम से इंडस्टि्रयल एरिया फेज-2 में है। उनके कॉपर का एक बंडल तार चोरी हो गया है। इसमें कॉपर की तार को तीन महिलाओं ने चोरी किया है। यह घटना दुकान के पिछले हिस्से में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सेक्टर-20 थाना पुलिस ने पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।