फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: मापदंड के अनुसार ही बनाएं सड़क, सप्ताह बाद दोबारा होगा निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरनी। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत थापली से बडीशेर सड़क बनाने में धांधली के लग रहे आरोपों के बाद बैठक का आयोजन किया गया। इसमें जिला परिषद चेयरमैन सुनील शर्मा भी ग्रामीणों के बीच पहुंचे। इस दौरान लोकनिर्माण विभाग और संबंधित सड़क को बनाने वाले कंपनी के मालिक भी ग्रामीणों के बीच पहुंचे। मीटिंग के दौरान ग्रामीणों ने सड़क को बनाने में बरती जा रही अनदेखी के बारे में अवगत करवाया।
विज्ञापन

ग्रामीणों के विरोध के बाद जिला परिषद चेयरमैन सुनील शर्मा ने लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों को काम ठीक करवाने और ग्रामीणों की जायज बातों को मानने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि सालों से इन पंचायतों के ग्रामीण रास्तों को लेकर परेशान थे। अब सड़क बनने लगी तो सड़क को मापदंडों के हिसाब से नहीं बनाया जा रहा। इससे लोग एक बार फिर परेशान होंगे। मीटिंग में सड़क का निर्माण करने वाली कंपनी के मालिक ने गोदारा ने आश्वासन दिया कि सड़क बनाने के बाद कुछ दिनों का समय चाहिए होता है जिससे वह सेट हो जाने के बाद टूटती नहीं है। अब इस सड़क का निरीक्षण सप्ताह बाद किया जाएगा। अगर काम की गुणवत्ता में कमी मिली तो सड़क को दोबारा से बनाने का आश्वासन दिया।

काम बंद रखने का आग्रह

थापली से बडीशेर सड़क निर्माण कार्य को ग्रामीणों की ओर से बंद करवाया गया। वीरवार को हुई ग्राम पंचायतों की मीटिंग में भी ठेकेदार को अभी तक बनाई गई सड़क का निरीक्षण करने के बाद ही काम शुरू करने के लिए ग्रामीणों की ओर से कहा गया है। ग्रामीणों ने कहा कि काम की गुणवत्ता को सुधारे बिना यहां से आगे सड़क का काम शुरू होगा तो ग्रामीण प्रर्दशन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें