फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: बीएसएनएल के सहायक महाप्रबंधक से निवेश के नाम पर 33.50 लाख ठगे, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-16 निवासी बीएसएनएल के सहायक महाप्रबंधक से निवेश के नाम पर 33.50 लाख रुपये की ठगी की गई है। साइबर थाना पुलिस ने उनकी शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सहायक महाप्रबंधक हुसैन अहमद ने बताया कि मार्च 2025 में मीना जोशी नाम की महिला ने उन्हें मुंबई के रेटफिन इन्वेस्टमेंट लिमिटेड कंपनी की कर्मचारी बताकर व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा। इसके बाद उन्हें झांसे में लेकर साइबर ठगों ने अपना लिंक आधारित एप (h5.ratefinstock.com) लॉन्च किया। इसके बाद दूरसंचार सहायक महाप्रबंधक को इन्वेस्टमेंट की टिप्स के लिए अर्थशास्त्र के कई प्रोफेसरों की ऑनलाइन क्लास दिलाई गई। इसके बाद उन्होंने अपने खाते से दो महीने में 33.50 लाख रुपये शेयर बाजार के नाम पर लगा दिए। इसके बाद उनका प्रॉफिट 85 लाख रुपये दिखाने लगा। इसके बाद जब उन्होंने अपने पैसे की मांग की तो उन्हें पैसे देने से सभी ने मना कर दिया। इसके बाद उन्हें अपने साथ ठगी होने का अहसास हुआ तो पुलिस को शिकायत दी। पंचकूला साइबर थाना प्रभारी युद्धवीर सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। लिंक के जुड़े हुए सभी आरोपियों की तलाश के लिए जल्द टीम मुंबई में दबिश देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें