फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाभी के साथ दुष्कर्म की कोशिश में देवर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। एक देवर की ओर से अपनी भाभी के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश का मामला सामने आया हैै। पुलिस ने महिला की शिकायत पर सेक्टर-5 थाने में मामला दर्ज कर देवर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक महिला किसी कारणवश अपने पति से अलग रह रही थी। अकेले रहने का फायदा उठाते हुए उसके देवर ने उससे शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की। यहां तक कि महिला को इसके बदले पैसे भी ऑफर किए, लेकिन महिला ने आरोपी की एक नहीं सुनी। आरोपी की बात नहीं मानने पर उसने महिला को जान से मारने की धमकी भी दी थी। इसके कुछ दिन बाद दोबारा से आरोपी महिला के कमरे में निर्वस्त्र घुस गया और उसने महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की। महिला किसी तरह अपनी जान बचाकर कमरे से बाहर भागी और इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें