पंचकूला। मेयर कुलभूषण गोयल ने प्रेसवार्ता में बताया कि उनके पांच साल के कार्यकाल में नगर निगम की एफडी 250 करोड़ रुपये हो गई है और 400 करोड़ रुपये की लागत से 1030 से अधिक विकास कार्य करवाए गए। उन्होंने डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रह व्यवस्था, पार्कों में लाइटें, रेलवे अंडरब्रिज और सामुदायिक केंद्र जैसे प्रमुख कार्यों का जिक्र किया। इस मौके पर पार्षद जयकुमार कौशिक, नरेंद्र लुबाना, रितु गोयल, सोनिया सूद, ओमवती पूनिया, सुनीत सिंगला, सुशील गर्ग, राकेश कुमार, हरेंद्र मलिक, सोनू बिड़ला, सुरेश कुमार वर्मा सहित अन्य पार्षदों ने भी कुलभूषण गोयल के नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए कहा कि उनका कार्यकाल बेदाग रहा और सभी वार्डों में बिना भेदभाव के विकास कार्य करवाए गए।