कालका। खुराना काॅलोनी के एक घर से चोरी करने का मामला सामने आया है। पुलिस को दी शिकायत में मनोज कुमार ने बताया कि वह खुराना काॅलोनी में रहता है। 10 मई की सुबह 9 बजे के करीब अपने घर पर ताला लगाकर परिवार सहित हमीरपुर स्थित धार्मिक स्थल पर गया था। जब वह 13 मई सुबह अपने घर लौटा तो उसने देखा कि घर के दरवाजे का ताला टूटा था। अलमारी का सारा सामान बिखरा था। इसके बाद वह घर की पहली मंजिल पर गया तो देखा कि वहां बना मंदिर और साथ लगते कमरे का भी सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। जांच करने पर पाया कि घर पर रखे 5000 रुपये सहित सोने का ब्रेसलेट, तीन ईयर रिंग के सेट और हाथ की अंगूठी गायब थी। उन्होंने बताया कि चोरों ने दो लाख के करीब सामान पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।