पंचकूला। पारस अस्पताल की पार्किंग में एक कार का शीशा तोड़कर 50 हजार रुपये चोरी करने का मामला सामने आया है। फेज 11 मोहाली निवासी साहिबा बख्शी की शिकायत पर चंडीमंदिर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पारस अस्पताल हाउस कीपिंग विभाग की एचओडी साहिबा बख्शी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सुबह नौ बजे अस्पताल की पार्किंग में कार खड़ी की थी। कुछ देर बाद गार्ड ने काॅल कर बताया कि कार का शीशा टूटा हुआ है। पार्किंग में पहुंचकर जांच की तो कार में रखा पर्स चोरी को गया था। पर्स में 50 हजार रुपये नकद, आधार कार्ड, डीएल और बैंक कार्ड थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। संवाद