पंचकूला। डीसी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-7 में बालवाटिका-1 के बच्चों के लिए आनंददायक और शिक्षाप्रद ब्रेन बूस्टर गतिविधि आयोजित की गई। इस विशेष गतिविधि का उद्देश्य बच्चों की एकाग्रता, सोचने-समझने की क्षमता और सीखने में रुचि को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के सरल और रोचक खेलों व कार्यों का आयोजन किया गया, जिनसे उनके मानसिक विकास को गति मिली। बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्राचार्या दीपिका भारद्वाज ने शिक्षकों के रचनात्मक प्रयास की सराहना की और कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां नन्हें बच्चों के सर्वांगीण विकास में अत्यंत सहायक होती हैं।