बरवाला। रामगढ़ पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ अभियान के तहत गांव रत्तेवाली में वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता के माध्यम से गांव रत्तेवाली और आसपास के गांवों के युवाओं को नशे से दूर रहकर खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया। चौकी इंचार्ज तेजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि पुलिस समय-समय पर खेल प्रतियोगिताएं आयोजित कर युवाओं को नशे जैसी बुराइयों से दूर रहने के प्रति जागरूक कर रही है। प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को पुलिस की ओर से सम्मानित भी किया गया।