फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टाइलम इंडस्ट्रीज में लगी आग में झुलसे दोनों कर्मियों ने दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 स्थित स्टाइलम इंडस्ट्रीज कंपनी में लगी आग में झुलसे दोनों कर्मचारियों की पीजीआई में उपचार के दौरान मौत हो गई है। रविवार की सुबह छह बजे फैक्टरी में लगी आग में दोनों कर्मचारी बुरी तरह झुलस गए थे। उनको तुरंत इलाज के लिए सेक्टर-6 स्थित सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखकर घायलों की पीजीआई रेफर कर दिया था। दम तोड़ने वाले अशोक और बबलू हैं। अशोक जींद का जबकि बबलू अभयपुर का रहने वाला था। सेक्टर-20 पुलिस ने अशोक के पिता की शिकायत पर कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

फायर विभाग के अनुसार कंपनी में प्लाई बनती है। प्लाई बनाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले लकड़ी के डस्ट में अचानक आग लग गई। आग बुझाने के लिए मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने पानी डाला। इसके बावजूद आग फैल गई। शुरूआती दौर में कंपनी के कर्मचारियों ने खुद ही अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिलने पर फायर विभाग को सूचना दी। फायर ब्रिगेड ने पांच गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया। इसमें करीब दो घंटे का समय लगा।
विज्ञापन

मृतक के परिजनों के शिकायत पर कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। अभी आगामी जांच की जा रही है। - मोहिंद्र सिंह, एसएचओ, सेेक्टर-20 थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें