पंचकूला। सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवी लाल स्टेडियम के पीछे 12 अक्टूबर की रात क्राइम ब्रांच से मुठभेड़ में घायल अमृतसर निवासी अर्शदीप सिंह और जुगराज को अदालत ने सात दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। दोनों के पैरों में गोली लगी थी और उनके कब्जे से दो पिस्टल बरामद हुई थीं। उपचार के बाद क्राइम ब्रांच-1 ने उन्हें अदालत में पेश किया।