माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। शहर के 422 सरकारी स्कूलों में पहली से आठवीं की किताबें नहीं पहुंच पाई हैं। इस कारण एनसीईआरटी की किताबें विद्यार्थियों को नहीं मिली हैं। रिजल्ट आने के एक सप्ताह बाद किताबें न मिलने से अभिभावक परेशान हैं। अधिकारियों के मुताबिक इस बार से राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 लागू हुई है। इस कारण किताबों की छपाई के कारण देरी हुई है। अभिभावक सुनील कुमार, अजीत सिंह, नरेश कुमार, गोरेलाल ने बताया कि बच्चों को स्कूलों में किताबें नहीं दी गई हैं। विद्यार्थियों को बिना किताबों के पढ़ाई के लिए स्कूल जाना पड़ रहा है। वहीं स्कूल में पूछने पर पता चला कि एक सप्ताह बाद किताबें मिलेंगी। पंचकूला जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी संध्या मलिक ने कहा कि कुछ स्कूलों में विद्यार्थियों को बुक बैंक से किताबें दी गई हैं। कुछ किताबें जल्द ही विभाग की ओर से आ जाएंगी और विद्यार्थियों तक पहुंचा दी जाएंगी।