पंचकूला। चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर चार से करीब 70 वर्षीय अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ है। जीआरपी के अनुसार, प्रारंभिक आशंका है कि महिला की मौत बीमारी या प्राकृतिक कारणों से हुई। हालांकि, वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद होगी। पुलिस महिला की पहचान कराने में जुटी है। फिलहाल शव को सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।