फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सेक्टर-17 के गंदे नाले में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। सेक्टर-17 स्थित गंदे नाले में शनिवार शाम को एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार शव कई दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-16 पुलिस चौकी से जांच अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें