पिंजौर। मंगलवार शाम से लापता तेरह वर्षीय युवक शिवकुमार का शव वीरवार सुबह गांव चरनिया कीरतपुर के पास एक तालाब से संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। शिवकुमार अपने माता-पिता के साथ तालाब के पास झुग्गियों में रहता था। उसके अभिभावक ईंट भट्टों पर काम करते हैं। परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। परिजनों ने बताया कि शिवकुमार मंगलवार शाम चार बजे घर से निकला था और वापस नहीं लौटा। उन्होंने बच्चे के लापता होने की शिकायत पुलिस को भी दी थी। परिजनों को वीरवार सुबह शिवकुमार का शव तालाब में उतराता हुआ मिला। थाना प्रभारी बच्चू सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने आशंका जताई कि बालक की मौत तालाब में डूबने से हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौत के असल कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद चलेगा। संवाद