पंचकूला। सेक्टर-15 स्थित एक मकान में रविवार को 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान ललिता (65) निवासी सेक्टर-15 पंचकूला के रूप में हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ललिकता अपने घर में अकेली रहती थीं। रविवार को मेड घर पहुंची, उसने काफी देर तक घर का दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। संदेह होने पर पड़ोसियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई। अंदर महिला को मृत अवस्था में पाया गया। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल भेज दिया।