फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक प्लेट के साथ दो फ्री प्लेट का झांसा देकर खाते से उड़ाए 59800 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सागर रत्ना में एक प्लेट के साथ दो प्लेट फ्री ऑफर के झांसे में फंसकर एक महिला ने अपने बैंक खाते से ऑनलाइन 59,800 रुपये गंवा दिए। अज्ञात आरोपी ने पहले उन्हें एक लिंक भेजकर फॉर्म भरवाया। उस दौरान महिला ने अपने एटीएम कार्ड का नंबर भी डाल दिया। तुरंत बाद आरोपी ने उनके बैंक खाते से 25000 रुपये निकाल लिए। इसके बाद क्यूआर कोड भरते ही 25000 रुपये दोबारा अकाउंट से निकल गए। इसके बाद महिला स्नेहलता ने दिए मोबाइल नंबर पर संपर्क किया तो उस व्यक्ति ने बताया कि वह मैनेजर है। आरोपी मैनेजर ने स्नेहलता से एप पर आकर ईमेल-आईडी भरने को कहा, ताकि उनकी रकम जमा कराई जा सके। जब स्नेहलता ने ई-मेल आईडी भरी तो उनके बैंक खाते से दोबारा 9800 रुपये निकाल लिए गए। शिकायत करने पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मोबाइल नंबर के आधार पर उसकी तलाश शुरू कर दी है। महिला ने आरोपी मैनेजर से की गई बातचीत की रिकार्डिंग भी पुलिस को उपलब्ध करा दी है। फिलहाल आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें