फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: संत निरंकारी सत्संग भवन में 14 को रक्तदान शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
रायपुररानी। रायपुररानी स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में 14 दिसंबर को रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। रक्तदान शिविर संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन और सतगुरु माता सुदीक्षा के आशीर्वाद से लगाया जा रहा है, जिसमें स्थानीय लोग बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। ब्रांच मुखी रामसरूप निरंकारी ने कहा कि रक्तदान शिविर सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलेगा। इस दौरान मिशन के स्वयंसेवक लोगों को रक्तदान के महत्व के बारे में जागरूक करेंगे और अधिक से अधिक सहभागिता के लिए प्रेरित करेंगे, ताकि जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें