पंचकूला। पंचकूला में बुधवार को दिनभर मॉकडि्रल चली। रात 7:50 बजे से रात 8 बजे तक ब्लैकआउट रहा। शहर की सरकारी बिल्डिंग, सिविल अस्पताल सहित पूरे शहर की बिजली दस मिनट बंद रही। सायरन की आवाज न आने के कारण इंडस्टि्रयल एरिया फेस-1 और 2 में कई जगह लाइटें जलती रहीं। इसके अलावा सेक्टर-5 की मार्केट सहित कई जगह बिजली बंद न होने से आदेशों का उल्लंघन हुआ। पंचकूला की डीसी मोनिका गुप्ता ने बताया कि मॉकडि्रल और ब्लैकआउट का अधिकतर लोगों ने पालन किया है। ब्यूरो