पिंजौर। रामपुर सियुडी के समीप पंचकूला-शिमला हाईवे पार करते समय पंजाब नेशनल बैंक पंचकूला में कार्यरत कर्मचारी को तेज रफ्तार स्कूटी ने टक्कर मार दी। घायल को अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने स्कूटी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता पाल कौर निवासी शिव काॅलोनी पिंजौर ने बताया कि उसके पति विनोद कुमार पंजाब नेशनल बैक सेक्टर-4 पंचकूला में नौकरी करते हैं। बीते शुक्रवार जब वे रामपुर सियुडी से वापस आ रहे थे, तो रात करीब 8 बजे कालका हाईवे पार करते समय पंचकूला की तरफ से आते तेज रफ्तार स्कूटी चालक ने उसके पति को टक्कर मार दी। राहगीरों की सहायता से वह अपने घायल पति को सेक्टर-6 के सरकारी अस्पताल लेकर गई, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।