पंचकूला। ताइक्वांडो संघ ने 9वीं पंचकूला जिला कैडेट जूनियर, सीनियर बॉयज और गर्ल्स ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन किया। 14 जुलाई को आयोजित प्रतियोगिता में अलग-अलग अकादमी और स्कूलों के खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता में लगभग सौ खिलाड़ियों ने भाग लिया। यह जिला स्तरीय प्रतियोगिता महासचिव रवि कुमार की देखरेख में हुई। इस प्रतियोगिता में बीकेएम विश्वास स्कूल के छात्रों ने कई पदक अपने नाम किए। इसमें भरत ने स्वर्ण पदक और तन्वी ने रजत पदक और अवयुक्त ने कांस्य पदक अपने नाम किया। इस मौके पर स्कूल के माननीय डायरेक्टर साध्वी नीलिमा विश्वास और स्कूल की प्रधानाध्यापिका अंजू सिंगला ने विजेताओं को मेडल देकर सम्मानित किया। जिला स्तरीय प्रतियोगिता के सभी पदक विजेता 19 से 21 जुलाई तक अंबाला में होने वाली 36वीं जूनियर और 11वीं कैडेट्स बॉयज एंड गर्ल्स की राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।