फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा अपना घर संभाले, कांग्रेस में अंदरूनी लोकतंत्र : गोहित

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के नए प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने भाजपा पर तीखा जुबानी हमला बोला है। उन्होंने बुधवार को यहां कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भाजपा अपना घर संभाले। शीशे के घरों में रहने वाले दूसरे के घर पर पत्थर नहीं फेंकते। कांग्रेस में अंदरूनी लोकतंत्र है, जबकि भाजपा में खत्म हो चुका है। भाजपा में आका जो बोल दें वही सही होता है। हरियाणा में सभी नेताओं से बातचीत कर जल्दी संगठन तैयार किया जाएगा। कर्मठ नेताओं, कार्यकर्ताओं को जिला, ब्लॉक और प्रदेश कार्यकारिणी में जगह मिलेगी। उन्होंने कि भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे चरण में हरियाणा में राहुल गांधी की बड़ी रैली होगी। रैली स्थल अभी तय नहीं है। सुरक्षा कारणों से स्थान और दूसरे चरण का रू ट चार्ट सही समय पर सार्वजनिक किया जाएगा। समन्वयकों और राज्य स्तरीय समितियों के साथ वह जल्द बैठक करेंगे। राजस्थान में अशोक गहलोत और सचिन पायलट भारत जोड़ो यात्रा में कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे हैं। वैचारिक मतभेद कहां नहीं होते, सीमा रेखा नहीं लांघनी चाहिए। भाजपा खरीद-फरोख्त और ओछी राजनीति में माहिर है। भाजपा लालच देकर व डर दिखाकर विधायकों की खरीद-फरोख्त करती है। कर्नाटक और मध्यप्रदेश में जनादेश कांग्रेस के पास था, लेकिन भाजपा ने षडयंत्र रचकर दोनों जगह सरकारें गिराई। हिमाचल में कांग्रेस पूर्ण बहुमत से सरकार बना रही है, वहां पर भाजपा की खरीद-फरोख्त चलने वाली नहीं है। पार्टी विचारधारा से भटकने वाले नेता अपने ही पैराें पर कुल्हाड़ी मारते हैं। भाजपा की छल-कपट की राजनीति को जनता समझ रही है, आने वाले समय में लोग उसे खारिज कर देंगे। राहुल की यात्रा राजनीतिक दृष्टिकोण से नहीं है। उनका ध्येय चुनाव जीतना या शासन नहीं है। वह जनता को एक सूत्र में पिरोने का काम कर रहे हैं। हरियाणा के सभी लोगों से आग्रह है कि भारत जोड़ो यात्रा का हिस्सा बनें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें