मोरनी। भाजपा मंडल मोरनी कार्यकारिणी की बैठक भूड़ी में आयोजित की जाएगी। बैठक की तैयारियों को लेकर वीरवार को भूड़ी में एक बैठक हुई। बैठक के दौरान कार्यकारिणी बैठक की रूपरेखा पर चर्चा की गई और आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया। पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि यह कार्यकारिणी बैठक संगठन की मजबूती और आने वाले कार्यक्रमों की दिशा तय करने में अहम साबित होगी। इस बैठक में दीपा, महामंत्री कमलदीप, जसवंत सिंह, महेंद्र सिंह, चतर सिंह, फूल सिंह, खुशी राम, पर्मजीत, ऋतु देवी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।