फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाएं मुहैया नहीं करवा रही भाजपा सरकार : गुरजीत सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
बरवाला। कांग्रेस के युवा नेता गुरजीत सिंह बरवाला ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की बदहाल सड़कों की मरम्मत के लिए ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे। ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाएं तक मुहैया नहीं हैं। भाजपा की उपलब्धियां सिर्फ कागजों तक सीमित हैं। जनता को स्वच्छ पेयजल, अच्छी सड़कें, और सुरक्षा जैसी बुनियादी जरूरतें भी पूरी नहीं हो रही। गुरजीत सिंह ने नगर निगम पर सवाल उठाते हुए कहा कि लोगों से भारी-भरकम टैक्स वसूला जा रहा है। चोरी और अपराध बढ़ रहे हैं। कानून-व्यवस्था का भी बुरा हाल है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें