फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: भाजपा प्रत्याशी हंस राज हंस ने फरीदकोट व कांग्रेस प्रत्याशी जीरा ने खडूर साहिब से भरा नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदकोट/चंडीगढ़। फरीदकोट से भाजपा उम्मीदवार हंसराज हंस ने वीरवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। इस मौके पर उनके साथ केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी उपस्थित थे। नामांकन पत्र के साथ दिए शपथ पत्र के अनुसार हंसराज हंस 16.08 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति के मालिक हैं। उनके पास 5 लाख 71 हजार 200 रुपये कैश हैं और कुल 1 करोड़ 71 लाख 75 हजार 325 रुपये चल संपत्ति है। इसमें 28 लाख 47 हजार 640 रुपये की ज्वेलरी है। वह 14 करोड़ 36 लाख 89 हजार 300 रुपये अचल संपत्ति के मालिक हैं। इसी तरह उन पर 1 करोड़ 46 लाख 76 हजार 699 रुपये की देनदारी भी है। फरीदकोट से हंस राज हंस का मुकाबला आप प्रत्याशी कर्मजीत अनमोल, कांग्रेस प्रत्याशी अमरजीत कौर और शिरोमणि अकाली दल के राजविंदर सिंह होगा। इससे पहले कांग्रेस से खडूर साहिब की सीट पर वीरवार को कांग्रेस प्रत्यारी कुलबीर सिंह जीरा ने भी अपना नामांकन दाखिल किया है। वह अपने परिवार के पास तरनतारन में नामांकन दाखिल करने के लिए पहुंचे। खडूर साहिब में जीरा का मुकाबला आप प्रत्याशी लालजीत भुल्लर, भाजपा प्रत्याशी मंजीत सिंह, शिअद के विरसा सिंह वल्टोहा और वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह से होगा।
विज्ञापन

जीरा के पास कुल 1.38 करोड़ रुपये की चल अचल संपत्ति है। इसमें 31 लाख 22 हजार 728 रुपये की चल संपत्ति है, जिसमें 1 लाख 25 हजार रुपये की नकदी है। वहीं उनके पास 1 करोड़ 7 लाख 65 हजार 44 रुपये की अचल संपत्ति है। इसी तरह उनकी 60 लाख 46 हजार 167 रुपये की देनदारी भी है।
हंस राज हंस के नामांकन दाखिल करने के दौरान केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि देश के गरीब के जीवन में परिवर्तन लाने और विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए भाजपा तीसरी बार सरकार बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि तीन चरणों के चुनाव से स्पष्ट हो गया है कि देश की जनता कांग्रेस की देश को बांट कर राजनीति करने की चाल को पहचान हो चुकी है। उन्होंने कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा द्वारा दिए गए बयान की आलोचना करते हुए कहा कि सैम पित्रोदा ने जो नस्लीय बयान दिया है वह अस्वीकार्य है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रति फरीदकोट समेत पंजाब भर में जिस तरह का उत्साह देखने को मिल रहा है, उससे साफ दिख रहा है कि देश के साथ-साथ पंजाब में भी कमल का फूल खिलने जा रहा है। किसानों के मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि किसान संगठनों के लिए बातचीत का दरवाजा हमेशा खुला है और उनकी सरकार बातचीत से मसले हल करने में विश्वास रखती है।
उधर, भाजपा हंसराज हंस ने कहा कि पंजाब को रंगला बनाने के लिए बहुत कुछ करने की जरूरत है। सिर्फ कहने से ही रंगला नहीं बनेगा बल्कि काम करने से पंजाब रंगला बनेगा। जिस तरह से भाजपा ने यूपी, मध्यप्रदेश, हरियाणा समेत अन्य राज्यों में बेमिसाल विकास किया है, उसकी तर्ज पर पंजाब का विकास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें