पिंजौर। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से वीरवार साप्ताहिक मंडी वाले दिन बिटना रोड पर भारी वाहनों की आवाजाही को बंद करने की मांग की है। वीरवार को बिटना रोड पर साप्ताहिक सब्जी मंडी लगती है। मंडी के दौरान सब्जी विक्रेता अपनी फड़ी रोड तक पहुंचा देते हैं। कई बार जब भारी वाहन इस रोड से गुजरते हैं तो जगह न होने की वजह से उन्हें वहां से गुजरने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है और वहां से गुजरने वाले अन्य वाहन चालकों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है।