फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला जिला बार एसोसिशन ने दिया भारत बंद पर किसानों को समर्थन

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। पंचकूला जिला बार एसोसिएशन के आह्वान पर मंगलवार को पंचकूला जिला अदालत में वकीलों ने किसानों के समर्थन में वर्क सस्पेंड रखा। जिला अदालत में सभी केसों में अगली तारीख सुनवाई के लिए दी गई है। पंचकूला बार एसोसिएशन के प्रेसिडेंट सतीश कादियान ने कहा कि किसानों को एमएसपी की गारंटी सरकार नहीं दे रही है। यह बहुत ही भयावह स्थिति हैं। किसानों की मदद करने में मौजूदा सरकार फेल हो गई है। इस तरह की हालत में सरकार को किसान विरोधी बिल वापस लेना चाहिए। इस मौके पर उपस्थित वरिष्ठ वकील अभिषेक सिंह राणा, दिनेश जांगड़ा ने कहा कि सरकार को किसानों के हित में बिल को पास करना चाहिए। किसानों के हित को जाने बिना सरकार मनमानी बिल पास कर रही है। इससे किसानों को एमएसपी नहीं मिलने का खतरा बढ़ गया है। इस स्थिति में किसान कैसे अपनी आय दोगुना करेगा। इसलिए सरकार को सही कदम उठाते हुए काम करना चाहिए। अगर सरकार की ओर से एमएसपी की बात मान ली जाती है तो यह बिल किसानों के पक्ष में है। इस दौरान जिला अदालत में वकालत करने वाले अन्य वकील भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें