फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी समारोह में पहुंचे मेहमान की बाइक चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-20 स्थित कमेटी सेंटर में 10 जुलाई को आयोजित शादी समारोह में पहुंचे एक मेहमान की मोटरसाइकिल पर अज्ञात चोर हाथ साफ कर गए। शादी में पहुंचे अतिथि सेक्टर-14 के गांव बुढ़नपुर निवासी ने अमर चन्द की शिकायत पर सेक्टर-20 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर चोरों का सुराग तलाशने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। अमर चंद ने पुलिस को बताया कि शादी समारोह में शामिल होने से पहले उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल नंबर एचआर03एस-7071 कमेटी सेंटर की पार्किंग में खड़ी की थी। फिर वह शादी समारोह में शामिल होने चले गए। लेकिन जब लौटे तो मोटरसाइकिल गायब मिली। उन्होंने अपने स्तर पर बाइक की काफी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं लगा। अमर चंद ने वारदात का समय पौने दस बजे से करीब साढ़े दस बजे के बीच का बताया। थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आगामी पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें