फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक चोरी का आरोपी गिरफ्तार, 5 बाइक बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। बाइक चोरी मामले में पंचकूला डिटेक्टिव स्टाफ सेक्टर-25 ने कामयाबी हासिल की है। आरोपी कपिल निवासी बीड़ घग्गर के पास से पांच बाइक बरामद की गई हैं। आरोपी को पुलिस ने तीन दिन का रिमांड लेकर पूछताछ की। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। डिटेक्टिव स्टाफ के इंचार्ज इंस्पेक्टर मोहिंदर सिंह ढांडा ने बताया कि आरोपी कपिल चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली में दोपहिया वाहनों की वारदात को अंजाम देता है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी मार्केट और सोसायटी में जाकर लोगों के दोपहिया वाहन का लॉक तोड़कर चुरा लेता है और उन्हें सस्ते दामों पर बेचता है। शिकायतकर्ता महेश आर्य निवासी सेक्टर-4 ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसकी बाइक चोरी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें