पिंजौर। मढ़ावाला क्षेत्र में घर के बाहर खड़ी एक बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मढ़ावाला निवासी अमन कुमार ने शिकायत में बताया कि उनकी पत्नी सीमा रानी के नाम पंजीकृत बाइक को उसने बीते शुक्रवार रात करीब 8 बजे घर के बाहर खड़ा किया था। करीब एक घंटे बाद रात 9 बजे जब उन्होंने बाहर आकर देखा तो बाइक गायब थी। काफी तलाशने के बावजूद बाइक का कोई सुराग नहीं मिला। संवाद