चंडीगढ़। सेक्टर-41 में घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी हो गई है। चोर देर रात करीब ढाई बजे आए और महज पांच मिनट में बाइक चोरी कर भाग गए। पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पीड़ित अमृतपाल ने बताया कि उसने लोन पर यामाहा आर-15 बाइक खरीदी थी। रोजाना की तरह उसने 11 मार्च की रात बाइक घर के बाहर खड़ी की थी लेकिन सुबह उठकर देखा तो बाइक गायब थी। इसके बाद उसने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए। फुटेज में देखा कि एक स्प्लेंडर बाइक पर तीन युवक आए। उन्होंने पहले अपनी बाइक थोड़ी दूरी पर खड़ी की और फिर उसकी बाइक का लॉक तोड़ दिया। आरोपियों ने तार जोड़कर बाइक स्टार्ट की और मौके से भाग गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद