पंचकूला। सेक्टर 14 के हाउसिंग बोर्ड कांप्लेक्स के एक फ्लैट के सामने से देर शाम बाइक चोरी हुई है। बाइक मालिक धर्मवीर की शिकायत पर पुलिस ने सेक्टर 14 पुलिस थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता ने बताया कि शनिवार की शाम 5 बजे उसने अपनी बाइक घर के सामने खड़ी देखी थी। रात 8 बजे दोबारा बाइक के पास पहुंचा तो बाइक गायब थी। पहले तो बाइक मालिक ने आस पड़ोस के लोगों से इसके बारे में पूछा लेकिन बाइक न मिलने के बाद शिकायत पुलिस में दी।