फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सीएम योगी की सुरक्षा के लिए बंद ट्रैफिक लाइट के पास बाइक हुई स्लिप, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। सेक्टर-5 और 9 की ट्रैफिक लाइट के समीप बाइक सवार की डिवाइडर से टकराकर मौत हो गई। मृतक की पहचान हरमनजीत सिंह चंडीकोटला पंचकूला निवासी के रूप में हुई है। शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
सोमवार शाम को उत्तर-प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ चुनाव प्रचार के लिए सेक्टर-16 में पहुंचे थे। उनकी सुरक्षा को लेकर सेक्टर-5 परेड ग्राउंड से लेकर सेक्टर-16 तक पुलिस मौजूद थी। शाम करीब साढ़े चार बजे सीएम वापस सेक्टर-5 परेड ग्राउंड हेलीकॉप्टर में बैठने जा रहे थे। ट्रैफिक पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर सेक्टर-5 और 9 की ट्रैफिक लाइट के पास यातायात बाधित कर रखा था। सीएम योगी आदित्यनाथ के गुजरते ही रास्ता खोल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसी दौरान शक्ति भवन चौकी की तरफ से हरमनजीत बाइक पर आ रहा था। उसने जैसे की ट्रैफिक लाइट पर पुलिसकर्मियों को देखा तो बाइक को सर्विस रोड की तरफ मोड़ दिया। उसी दौरान बाइक स्लिप हो गई। इस कारण उसका सिर डिवाइडर से टकरा गया। सिर में चोट लगने के कारण वह बुरी तरह घायल हो गया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी उसे तुरंत उपचार के लिए सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें