पिंजौर। पंचकूला-पिंजौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर अमरावती पुल के समीप तेज रफ्तार लाल रंग की टोयोटा ईटोस कार की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान सलामू (39) निवासी बक्शीवाला पत्तन के रूप में हुई है। अब्दुल हमीद निवासी गांव मंगनीवाला ने बताया कि बीते शनिवार ताज मोहम्मद और सलामू पंचकूला के सकेतड़ी में एक शादी समाराेह में शामिल होकर अपने घर पिंजौर आ रहे थे। बाइक को ताज मोहम्मद चला रहा था और सलामू बाइक पर पीछे बैठा हुआ था। जब वे पंचकूला-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर अमरावती पुल समीप सूरजपुर पहुचे तो एक तेज रफ्तार कार चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार दोनों को गंभीर चाेटें पहुंचीं। दोनों को सिविल अस्पताल पंचकूला ले जाया गया जहां डाक्टरों ने सलामू को मृत घोषित कर दिया। ताज मोहम्मद का उपचार चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस चौकी अमरावती के जांच अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने रविवार को शव पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।