बरवाला। पंचकूला-यमुनानगर राष्ट्रीय राजमार्ग-7 पर अलीपुर इंडस्ट्रियल एरिया चौक पर कार की टक्कर से 70 वर्षीय गांव टोका जिला पंचकूला वासी जीतराम बाइक चालक की मौत हो गई। जीतराम नेशनल हाईवे 7 पर चढ़ने के दौरान कार से टकरा गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने कार और चालक को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।