फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सेक्टर-14 सब्जी मंडी से बाइक और स्कूटी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-14 स्थित सब्जी मंडी के बाहर से चोरों ने शनिवार रात बाइक और स्कूटी चोरी कर ली। एक ही समय में हुई दो वारदातों से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-20 निवासी सतीश कुमार अपनी स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल पर सब्जी खरीदने मंडी पहुंचे थे। उन्होंने वाहन सेक्टर-14/15 डिवाइडर रोड के पास खड़ा किया था। करीब एक घंटे बाद लौटने पर उनकी बाइक गायब मिली। इसी दौरान पास में खड़ी एक्टिवा स्कूटी भी चोरी हो गई, जो सेक्टर-10 निवासी विमल कुमार की बताई जा रही है। वह अपनी पत्नी के साथ सब्जी खरीदने आए थे। दोनों वाहन मालिकों ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें