फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: शनिदेव मंदिर परिसर में लगा भंडारा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़। राष्ट्रीय राजमार्ग-7 स्थित कोट चौक के पास शनिदेव मंदिर परिसर में रविवार को भंडारा लगा। कार्यक्रम आयोजन समिति के प्रवक्ता अच्छर पाल गुर्जर ने बताया कि यह धार्मिक आयोजन क्षेत्रवासियों के सहयोग और सहभागिता से संपन्न हुआ, जिसमें सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। सुबह 10 बजे वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन-यज्ञ का शुभारंभ हुआ। यज्ञ के दौरान पूरे परिसर में श्रद्धा और आस्था का माहौल बना रहा। इसके बाद राजीव जंगम एंड पार्टी, कालका द्वारा शिव–पार्वती विवाह और भगवान शिव की दिव्य लीलाओं का वर्णन किया गया। कलाकारों की मधुर भक्ति-स्वर लहरियों और आकर्षक प्रस्तुति ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें