पंचकूला। सेक्टर-15 स्थित रघुनाथ मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव के प्रथम दिवस श्रद्धा और भक्ति के रंग में रंगा रहा। कथा के पहले दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे मंदिर परिसर भक्तिरस में सराबोर हो गया। कथावाचक पंडित विपिन मिश्रा चित्रकूट द्वारा प्रथम दिवस नेमी शरण ऋषि की महिमा का विशेष रूप से वर्णन किया गया। कथा के दौरान श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन में भाग लेकर अपनी आस्था प्रकट की। आयोजन के पश्चात श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटा गया।