फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाकों पर चौकन्ना रहें, संदिग्धों पर रखें सख्त नजर, आमजन से रखे सौहार्दपूर्ण व्यवहार : डीसीपी

Sun, 08 Jun 2025 12:24 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। जिले में आमजन की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) सृष्टि गुप्ता ने शनिवार को पुलिस उपायुक्त कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक की। इसमें शहर के सभी प्रमुख नाकों पर तैनात पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए डीसीपी ने सख्त निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि शहर में चोरी, स्नैचिंग और अन्य आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए नाकों पर पूरी सतर्कता जरूरी है। स्पष्ट तौर पर कहा कि ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और लापरवाही पाए जाने पर संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। डीसीपी ने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि वे नाकों पर तैनाती के दौरान हमेशा चौकन्ने रहें और हर आने-जाने वाले वाहन व संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखें। उन्होंने कहा कि नाके आमजन की सुरक्षा के लिए बनाए गए हैं, ऐसे में ड्यूटी पर पूरी जिम्मेदारी के साथ तैनात रहना जरूरी है। बैठक के अंत में डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने कहा कि पुलिस और जनता के बीच विश्वास की डोर मजबूत करना हम सभी की जिम्मेदारी है। सतर्कता, अनुशासन और संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए ही अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण संभव है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें