बरवाला। खंड बरवाला के गांव भरेली स्थित खेल स्टेडियम में रविवार को शहीद भगत सिंह युवा क्लब के द्वारा खेल प्रतियोगिता हुई। इसमें बरवाला, भरेली, भगवानपुर, नयागांव, सगराणा सहित खंड के कई गांवों के युवा खिलाड़ियों ने भाग लिया। खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ मुख्य अतिथि समाज सेवक सतविंदर राणा ने किया। कबड्डी प्रतियोगिता में बरवाला की टीम ने प्रथम और भरेली की टीम ने द्वितीय स्थान पर रही। वॉलीबाल प्रतियोगिता में भरेली की टीम ने प्रथम और नया गांव की टीम दूसरे स्थान पर रही। 100 व 400 मीटर दौड़ में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी खिलाड़ियों को क्लब की ओर से मेडल पहनाकर व मोमेंटो भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर खंड समन्वयक नरेंद्र मोदगिल, भरेली के सरपंच अमन राणा, राजवीर राणा, पंचायत सदस्य रूपचंद शर्मा सहित क्लब के सभी सदस्यों ने सहयोग दिया।