बरवाला। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित प्रतिष्ठित साइंस कार्निवल में राजकीय महाविद्यालय बरवाला के विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान हासिल कर बेहतरीन उपलब्धि प्राप्त की है। उन्होंने विज्ञान प्रश्नोत्तरी और विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में महाविद्यालय का नाम रोशन किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. हेमंत वर्मा ने विजेता विद्यार्थियों की प्रशंसा करते हुए उन्हें इस उपलब्धि पर बधाई दी और इस दौरान महाविद्यालय की प्रोफेसर डॉ. निशा राज की भी प्रशंसा की, जिन्होंने विद्यार्थियों को अपने मार्गदर्शन में वर्मी कंपोस्टिंग, बायोगैस, मोबाइल सोलर पैनल और स्मार्ट रूम जैसे सुंदर मॉडल बनाने के लिए प्रेरित किया।