फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: गुब्बारा फुलाने वाला सिलिंडर फटा, दो बच्चियों को मामूली चोट

विज्ञापन
विज्ञापन
कालका। गांधी चौक के पास एक गुब्बारा फुलाने वाला सिलिंडर फटने का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गांधी चौक के पास बने एक अहाते में गुब्बारे फुलाने वाला सिलिंडर पड़ा था जो अचानक फट गया। हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। घटना में एक बच्ची के पैर पर मामूली चोट आई है, जबकि एक बच्ची जोकि कपड़े फैलाने गई थी वह सहम के गिर गई। दोनों को अस्पताल ले जाया गया जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद घर भेज दिया गया। जानकारी मिलने के बाद कालका पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें