कालका। गांधी चौक के पास एक गुब्बारा फुलाने वाला सिलिंडर फटने का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गांधी चौक के पास बने एक अहाते में गुब्बारे फुलाने वाला सिलिंडर पड़ा था जो अचानक फट गया। हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। घटना में एक बच्ची के पैर पर मामूली चोट आई है, जबकि एक बच्ची जोकि कपड़े फैलाने गई थी वह सहम के गिर गई। दोनों को अस्पताल ले जाया गया जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद घर भेज दिया गया। जानकारी मिलने के बाद कालका पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।