फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सरकारी कॉलेज में सोलर पैनल और शौचालय की हालत खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रायपुररानी। सरकारी कॉलेज में लंबे समय से खराब सोलर पैनल की समस्या बनी हुई है। लाखों की लागत से लगाए सोलर पैनल बुरी तरह टूट चुके हैं। इससे कॉलेज में ऊर्जा उत्पादन पर असर पड़ा है। इसके अलावा कॉलेज परिसर में पुरुष शौचालय भी क्षतिग्रस्त है। साफ-सफाई की स्थिति बेहद खराब है। इन दोनों समस्याओं को लेकर छात्रों और कर्मचारियों में असंतोष बढ़ रहा है। रायपुररानी कॉलेज में कुछ सालों पहले पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा बचत के उद्देश्य से सोलर पैनल लगाए गए थे। इन पैनलों पर लाखों रुपये की लागत आई थी, लेकिन अब ये पैनल खराब हो चुके हैं, जिससे न केवल आर्थिक नुकसान हो रहा है। शौचालय न केवल टूटे हुए हैं, बल्कि वहां गंदगी भी भरी रहती है। छात्रों और कर्मचारियों को सुविधाएं न मिलने के कारण असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।



उच्च अधिकारियों का हस्तक्षेप आवश्यक



इन समस्याओं के समाधान के लिए छात्रों और कर्मचारियों ने उच्च अधिकारियों से हस्तक्षेप की मांग की है। उनका कहना है कि सोलर पैनल और शौचालयों जैसी बुनियादी सुविधाओं की अनदेखी करने से कॉलेज का माहौल खराब हो रहा है। यदि जल्द ही इन मुद्दों पर कार्रवाई नहीं की गई तो छात्रों का भविष्य भी प्रभावित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन







सोलर पैनल की स्थिति को लेकर कई बार उच्चाधिकारियों को सूचित किया जा चुका है। उम्मीद है जल्द ही इस मुद्दे का समाधान निकलेगा और पैनल को ठीक किया जाएगा। कॉलेज में केवल एक स्वीपर है। इस वजह से सफाई व्यवस्था बनाए रखना मुश्किल हो रहा है। -डॉ. शैलजा छाबड़ा, प्रिंसिपल रायपुररानी महाविद्यालय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें